फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा सहित मां वैष्णो के दरबार में मौसम का बदला मिजाज

विज्ञापन
दर्शन के उपरांत वापस धर्मनगरी आते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। इससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मौसम अनुकूल रहने से श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाओं का दौर दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से श्रद्धालुओं की संख्या में अपेक्षाकृत कमी दर्ज की गई। कम भीड़ का लाभ यह रहा कि श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य लगातार प्राप्त हो रहा है। श्रद्धालु शांत वातावरण में बिना अधिक प्रतीक्षा के मां के दर्शन कर पा रहे हैं। इससे उनके चेहरे पर विशेष संतोष और आस्था की झलक देखने को मिली। श्राइन बोर्ड की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से जारी रहीं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौसम को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे भक्ति भाव के साथ मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम 5:00 बजे तक कुल 14,000 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया और भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें