फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भी प्राचीन गुफा के जरिये मां के दर्शन किए

विज्ञापन
बादलों से घिरा मां का भवन। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्रद्धालुओं को शुक्रवार को भी प्राचीन गुफा के जरिये मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राचीन गुफा में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

बता दें, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र गुफा के कपाट खोले गए थे। हालांकि बीते वीरवार को दिन में भवन पर मौजूद श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में प्रवेश की अनुमति मिली पर रात्रि को अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और हर कोई प्राचीन गुफा में प्रवेश को लेकर उत्सुक था लेकिन अधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण जल्द ही प्राचीन गुफा को बंद कर दिया गया। हालांकि श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए कृत्रिम गुफा के माध्यम से दर्शन जारी रखे और माता के चरणों में हाजिरी लगाई।
बोर्ड की कोशिश है कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के दर्शन का अवसर मिले। इसके लिए दिन के साथ-साथ रात्रि के समय भी दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पवित्र गुफा के खुलने की सूचना के बाद वैष्णो देवी यात्रा में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 14 जनवरी को 23,900 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नमन किया। 15 जनवरी को 19 हजार और 16 जनवरी शुक्रवार शाम 5 बजे तक करीब 17200 श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे केबल कार सेवा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें