चिनैनी। कस्बे के मुख्य चौक पर शुक्रवार सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर शटर तोड़कर दुकान के अंदर जा घुसी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 7:45 बजे हुआ। चिनैनी मेन चौक के पास ढलान पर चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और हादसा हो गया। हालांकि सुबह होने के चलते दुकान बंद थी और आसपास भी कोई ज्यादा भीड़ नहीं थी। इसके चलते जानी नुकसान होने से बच गया।