फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणतंत्र दिवस पर छावनी की तरह सुरक्षित होगा वैष्णो देवी धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। गणतंत्र दिवस पर माता वैष्णो देवी के धाम की सुरक्षा छावनी की तरह होगी। श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को कटड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसमें मल्टी-टियर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्रा के सुचारू संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने एक मजबूत तंत्र स्थापित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। प्रभावी भीड़ नियंत्रण, आरआईएफडी कार्डों का कड़ाई से सत्यापन, सख्त तलाशी प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने रियासी जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य हितधारकों के समन्वय से तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ कमांडेंट ने बैठक में बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह और यात्रा समुचित प्रबंध के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमें क्विक रिस्पांस टीमों की तैनाती, समन्वित गश्त और पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और अन्य अर्धसैनिक बलों को शामिल करते हुए एक स्तरीय सुरक्षा ग्रिड शामिल है।
विज्ञापन

बैठक में मंच की स्थापना, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, अग्निशमन वाहनों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन सभी व्यवस्थाओं को ठीक से सुनिश्चित करने के लिए समय पर कदम उठाए जाएं।
बैठक में अतिरिक्त सीईओ, संयुक्त सीईओ, उप सीईओ, सहायक सीईओ, एसडीएम भवन, एसीएफ के अलावा एसीआर और तहसीलदार कटड़ा, एसडीपीओ भवन और कटड़ा के साथ-साथ सेना, सीआईडी, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं और अन्य संबद्ध एजेंसियों के अधिकारियों सहित श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में
बैठक में बताया गया कि मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कटड़ा में आयोजित किया जाएगा। श्राइन बोर्ड के सीईओ राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे। जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, श्राइन सुरक्षा, एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों द्वारा किए जाने वाले औपचारिक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में छात्रों द्वारा देशभक्ति की थीम और क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें