फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सूखी ठंड और कोहरे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लंबे समय से बारिश न होने के कारण ठंड ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम की मार ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हवा में नमी घट गई है। कई जिलों में दिन-रात कोहरा छाया रहता है। छोटे बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सूखी ठंड से बच्चों में बुखार, जुकाम, खांसी और गले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। रक्तचाप, शुगर या अन्य दवाओं को नियमित सेवन करने वाले मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। जीएमसी की रोजाना ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में 40 प्रतिशत मौसम की मार के कारण बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। संवाद
जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश रैना ने बताया कि इस मौसम में खासतौर पर सांस से संबंधित बीमारियां होती है। बुखार, जुकाम, खांसी और गले में संक्रमण के केस ज्यादा देखने को मिल रहे है। डॉ. रैना ने बताया कि सूखी ठंड की बीमारियों से बचने के लिए सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें। गुनगुना पानी पीएं और सादा व पौष्टिक खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें