फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शतचंडी महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी यज्ञ समिति की ओर से आयोजित विशाल शतचंडी महायज्ञ विधिवत पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। दुर्गा भवन परिसर में आयोजित महायज्ञ के समापन पर कन्या पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों एवं देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

महायज्ञ की पूर्णाहुति में श्री माता वैष्णो देवी यज्ञ समिति कटड़ा के प्रधान राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, श्याम लाल परोच, जीत लाल शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, जगदीश दुबे सहित यजमानों, नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने भी महायज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें