फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी युवा आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं : एनआरएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) जम्मू की कटड़ा इकाई की तरफ से सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थिति यूनियन नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि आप सभी युवा आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉम. हरप्रीत और सहायक शाखा सचिव कॉम. अविनाश ने संयुक्त रूप से की। कॉम. हरप्रीत सिंह ने कहा कि विवेकानंद मानते थे कि युवाओं के पास देश को बदलने की शक्ति है। उनका मानना था कि यदि युवा अपने अंदर की ताकत को पहचान लें तो वह दुनिया का हर कार्य करने में सक्षम हो जाएंगे।
सहायक शाखा सचिव कॉम. अविनाश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि हर युवा में असीम संभावनाएं छिपी होती हैं। आज के युवा न केवल अपने भविष्य, बल्कि देश और समाज के लिए भी जिम्मेदार हैं। कॉम. सत्यनारायण वर्मा ने युवाओं से कहा कि आपकी ऊर्जा, आपका जोश और आपका संकल्प ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। कॉम. पुरुषोत्तम मीना ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करने और प्रोत्साहित करना स्वामी विवेकानंद के जीवन का लक्ष्य था।
विज्ञापन

इस दौरान कटड़ा में रेलवे अस्पताल की खामियों को उजागर करते हुए चिंता जताई और जल्द से जल्द कटड़ा में किसी बड़े अस्पताल से अनुबंध पर जोर दिया गया। वहां मौजूद पदाधिकारियों ने मंडल और केंद्रीय यूनियन नेताओं तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कॉम. हरप्रीत सिंह, सहायक शाखा सचिव कॉम. अविनाश कुमार, कॉम. सत्यनारायण वर्मा, यूथ कन्वीनर कॉम. अमिताभ बच्चन, कॉम. पुरुषोत्तम, कॉम. नीतीश, कॉम. सुभाष सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें