फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में मौसम रहा मिला-जुला, 14 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना

विज्ञापन
श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते हुए। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में दिनभर मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। कभी हल्की धूप तो कभी ठंडी हवाओं के चलते श्रद्धालुओं को ठंड का अहसास होता रहा। शाम 6 बजे तक लगभग 14,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। रविवार को करीब 20000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से जारी रहीं। पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें