कटड़ा। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए श्री माता वैष्णो देवी भवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को तीर्थयात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी रियासी ने भीड़ प्रबंधन एप के अधिकतम उपयोग और आईसीसीसी एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लगातार निगरानी पर भी जोर दिया।
बैठक में अतिरिक्त एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन, डीवाईएसपी भवन महेश शर्मा, डीवाईएसपी तानिया गुप्ता, भवन इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह, अर्धकुंवारी चौकी इंचार्ज राघव चालोत्रा के साथ ही 6वीं बटालियन सीआरपीएफ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, सेना, सीआईडी, तहसीलदार भवन, एसडीएम भवन, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, आईटीबीपी और सुरक्षा विंग के अधिकारी शामिल थे।