फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी मार्ग पर स्माइल शेल्टर होम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा-रियासी मार्ग पर स्थित डीडी भांगल क्षेत्र में मंगलवार को स्माइल शेल्टर होम का उद्घाटन किया गया। यह शेल्टर होम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की स्माइल योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर रियासी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शेल्टर होम संस्था के संस्थापक अमोद कुमार कंठ, समाज कल्याण विभाग रियासी के अधिकारी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर (जेएसी) सोसायटी से जुड़े प्रतिनिधि तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को सामाजिक सुधार की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। डिप्टी कमिश्नर रियासी ने कहा कि स्माइल योजना का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। इस शेल्टर होम के माध्यम से कटड़ा क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करने वाले जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें यहां लाया जाएगा। यहां उन्हें आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श और पुनर्वास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें