फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना चहारदिवारी के चल रहा मिडिल स्कूल बरियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत कशीराह के राजकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल बरियाल में सुरक्षा चहारदिवारी न होने के कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्कूल पहले ही जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सुरक्षा दिवार से कुछ बचाव था लेकिन अगस्त माह में हुई जोरदार बारिश से वह भी ढह चुकी है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी संकट खड़ा हो गया है। वहीं इसको लेकर विद्यार्थियों के अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि स्कूल में शिक्षा सुविधाएं बढ़ाने की अपेक्षा है लेकिन यहां पहले से मौजूद सुरक्षा दिवार भी ढह गई है। तीन महीने का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस सुरक्षा दिवार को दोबारा से बनाने का प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जगदेव, मोहन लाल, राजकुमार, बिशन दास, शकुंतला देवी व अन्य ने कहा कि लंबे समय से यह स्कूल जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। बरसात के दिनों में साथ में मौजूद सड़क से होकर सारा पानी स्कूल परिसर में आकर जमा हो जाता है। इसके कारण स्कूल परिसर में काफी ज्यादा कीचड़ और कचरा भी भर जाता है, फिर सफाई के बाद ही स्कूल का ठीक से संचालन हो पाता है। इससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। वहीं अब इसकी सुरक्षा दीवार भी बारिश से ढह गई है। इसे दोबारा से बनाने के लिए अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। इससे स्कूल परिसर में मवेशी व लावारिस कुत्ते भी घुस आते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा का डर भी बना रहता है। इसलिए शिक्षा विभाग से यही मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाया जाए।
कोट
बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की मरम्मत को लेकर सरकार से फंड की मंजूरी मिलने का इंतजार है। फंड मिलने के बाद तेज गति से क्षतिग्रस्त स्कूलों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें