फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी में चला नगर पालिका ने हटाईं 50 अवैध रेहड़ियां

विज्ञापन
अवैध रेहड़ियों को हटाती नगर पालिका की टीम। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। नगर पालिका ने शुक्रवार को अवैध रेहड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। सरकारी अस्पताल के पास दो नंबर काउंटर, पैंथल रोड रेहड़ी जोन, बस स्टैंड रेहड़ी जोन से 50 के करीब अवैध रेहड़ियां हटाई गईं। ज्यादातर रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस भी थी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बार-बार नोटिस जारी कर रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी थी कि वे अपनी बिना लाइसेंस लगाई गई रेहड़ियों को तुरंत हटा लें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई रेहड़ी संचालकों ने नोटिसों को नजरअंदाज किया। इससे न केवल मार्गों पर भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही थी बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही में भी भारी परेशानी खड़ी हो रही थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार दोपहर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ रजत अबरोल, खिलाफवर्जी राजेश सैनी, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें