कटड़ा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कटड़ा में अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वाहनों को चालान किए गए जबकि 10 सीज किए गए। यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस ने कटड़ा के मुख्य बस अड्डा के साथ ही उधमपुर मार्ग, रेलवे मार्ग, अंबिका चौक, जम्मू मार्ग आदि स्थानों पर नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान दो मारुति वैन चालकों के 30000 के चालान किए गए। यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी डीटीआई नवनीत वर्मा ने कहा कि कटड़ा में किसी को भी अवैध रूप से वाहन चलाने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं दी जाएगी।