कटड़ा में मां के दर्शन उपरांत रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का रुख लगातार बदलता रहा। कभी धूप आती तो कभी बादल छा जाते। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे क्षेत्र में ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई। तापमान में आई गिरावट के कारण स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, वहीं यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में भी ठंड का असर साफ दिखा। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु बिना किसी संकोच के माता रानी के जयकारों के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
स्थानीय प्रशासन ने भी मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मेडिकल और सुरक्षा टीमें मार्ग पर लगातार तैनात हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।