कटड़ा में मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु भवन की ओर जाते हुए।
- फोटो : katra news
कटड़ा। देशभर से मां वैष्णो देवी धाम पहुंच रहे श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए बिना किसी भय के अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही सभी मार्ग व कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के साथ सुरक्षा बल के जवान भी तैनात हैं।
हालांकि मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी लगातार जारी है और वर्तमान में 12000 से 16000 के मध्य श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। 18 नवंबर को 11500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी। 19 नवंबर शाम 5 बजे तक करीब 8500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।