फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी भवन परिसर में श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष हवन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए भवन परिसर में विशेष हवन सुविधा प्रारंभ की है। यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए एक सौगात है जो मां भगवती के चरणों में यज्ञ के माध्यम से शांति, सुख एवं समृद्धि की कामना करना चाहते हैं।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के अनुसार, यह नया आयोजन भक्तों को एक पवित्र वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करने का अवसर प्रदान करेगा।
भक्त अब हवन की बुकिंग बेहद सरलता से कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अग्रिम बुकिंग उपलब्ध है। वहीं, भवन परिसर में पहुंचने पर दुर्गा भवन रिसेप्शन पर ऑनस्पॉट तत्काल ऑफलाइन बुकिंग भी करवाई जा सकती है।
शुल्क विवरण
हवन में भाग लेने के लिए श्राइन बोर्ड ने निम्न शुल्क निर्धारित किए हैं।
3100 प्रति सदस्य, 5100 दो सदस्य और 11000 पांच सदस्य |
हवन का समय|
सुबह 9–10 बजे, 11–12 बजे, दोपहर 1–2 बजे और
दोपहर 3–4 बजे।
धार्मिक महत्व को देखते हुए मंगलवार और शुक्रवार को हवन केवल सुबह 9–10 बजे के सत्र में ही आयोजित होगा।
श्राइन बोर्ड के मुताबिक नई सुविधा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और अधिक भक्त शामिल होने की उम्मीद है।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन परिसर में 18 जुलाई 2024 को आधुनिक यज्ञशाला का निर्माण कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया था। करीब 1600 स्क्वायर फुट में बनाई गई इस आधुनिक यज्ञशाला में पांच हवन कुंड बनाए गए हैं और एक ही समय में करीब 100 श्रद्धालु हवन यज्ञ कर पुण्य लाभ कमा सकते हैं। हवन यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा पंचमेवा प्रसाद भेंट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें