कटड़ा। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक देवयानी राणा ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपने विधानसभा क्षेत्र की विकास की कामना की। देवयानी राणा दोपहर को कटड़ा पहुंचीं और उसके बाद भवन पहुंचकर दरबार में हाजिरी लगाई व अपनी जीत मां वैष्णो देवी के चरणों में समर्पित की। शाम को देवयानी जम्मू के लिए रवाना हुईं।