फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सीटों के आवंटन का विवाद जल्द सुलझेगा : सुनील शर्मा

विज्ञापन
कटड़ा पहुंचे सुनील शर्मा और अन्य नेता।  - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन को लेकर उपजे विवाद का जल्द समाधान होने की उम्मीद है। इस मामले को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ केंद्र सरकार से बात की गई है।
विज्ञापन

कटड़ा में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नेशनल मेडिकल काउंसिल को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी मंदिर में विश्व भर से आने वाले श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाते हैं जिससे यह कॉलेज संचालित हो रहा है। सीट आवंटन के मामले को लेकर सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों में भी रोष व्याप्त है।
सुनील शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस विवाद का समाधान होगा। इसको लेकर सभी तरंह के प्रयास किया जा रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह का विवाद उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

बता दें कि श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें आवंटित हुई हैं परंतु नीट के आधार पर मुस्लिम समुदाय के छात्रों को 42 और अन्य सीटें हिंदू तथा सिख समुदाय को आवंटित हुई हैं। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में दो परिवारों ने 36 वर्ष जम्मू कश्मीर को नुकसान पहुंचाया
वहीं सुनील शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पिछले 36 वर्षों में सबसे अधिक नुकसान दो राजनीतिक परिवारों अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार ने पहुंचाया है। इन परिवारों ने कभी भी विकास और जन-हित के मुद्दों पर राजनीति नहीं की बल्कि हमेशा अलगाववाद को हवा देकर अपनी राजनीति को चमकाने की कोशिश की।
सुनील शर्मा ने कहा, कल महबूबा मुफ्ती ने उन लोगों को क्लीन चिट दी जिन पर जांच चल रही है और आज फारूक अब्दुल्ला भी वही कर रहे हैं। जांच पूरी होने से पहले इन्हें कैसे पता चल जाता है कि कौन दोषी है और कौन नहीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें