फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थाना दिवस पर लोगों ने उठाई नशा और अवैध पार्किंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में थाना दिवस का आयोजन एसएसपी रियासी परमवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी कई अहम समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। इनमें नशे की बढ़ती समस्या, भीख मांगने वालों की संख्या में इजाफा तथा सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों की शिकायतें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कटड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ-साथ नशे का कारोबार भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कटड़ा बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर भीख मांगने वाले लोग लगातार बढ़ रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल ट्रैफिक बाधित करते हैं बल्कि कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इन सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी परमवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन शीघ्र ही नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा। अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना कटड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान एसपी बिपिन चंद्र, सीडीपीओ भीष्म दुबे व थाना प्रभारी कटड़ा रणजीत सिंह राव, कई पुलिस अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें