फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा की पार्टी अर्श से फर्श तक पहुंच चुकी है : सुनील शर्मा

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनील शर्मा। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा व अन्य भाजपा नेता वीरवार को धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है क्योंकि जनता जानती है कि महबूबा मुफ्ती किनका समर्थन करती है। उनकी पार्टी अर्श से फर्श पर पहुंच चुकी है। कटड़ा में आयोजित गीता ज्ञान समारोह में भाग लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

दिल्ली में हुए आतंकी हमले में कश्मीर के डॉक्टर के शामिल होने पर महबूबा मुफ्ती द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में सुनील शर्मा ने कहा कि महबूबा मुफ्ती का राजनीतिक आधार ऐसे बयानों पर ही टिक है। सुनील शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। राज्य की जनता ने महबूबा मुफ्ती को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान देकर महबूबा मुफ्ती राजनीतिक जमीन खोजने की कोशिश कर रही है। ऐसे बयानों से ही महबूबा मुफ्ती की पार्टी अर्श से फर्श पर पहुंच गई है।
वहीं पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल एक्सीलेंस कॉलेज में 50 सीटों में से करीब 42 सीट मुस्लिम समुदाय के छात्रों को दी गई है। इस पर सुनील शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में पूरा मामला नहीं है पर फिर भी बात को संबंधित मंच तक पहुंचा दिया गया है और आश्वासन मिला है कि इसे दुरुस्त किया जाएगा। सुनील शर्मा ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के साथ हर सनातनी की आस्था जुड़ी हुई है। इस मामले पर पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। उम्मीद है कि बोर्ड प्रशासन इसे ठीक करेगा। हालांकि सुनील शर्मा ने माना कि नीट के आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें