कटड़ा। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद कटड़ा प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने घरों और होटल मालिकों को तीन दिन में किराएदारों का सत्यापन करवाने को कहा है।
इस संबंधी आदेश एसडीएम कटड़ा पियूष दोत्रा ने जारी किए हैं। कहा गया कि अगर तीन दिनों के भीतर सत्यापन नहीं करवाया तो पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन की कार्रवाई पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी।