भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही में कमी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक लगभग 13,200 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। दिनभर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से घोड़ा, पिट्ठू, पालकी, हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। इसके अलावा यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव दिलाने के लिए पानी, भोजन, चिकित्सीय सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। धर्मनगरी के बाजारों और मार्गों पर हल्की दिनभर चहल-पहल बनी रही। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्देशों का पालन करें।