कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के गणित विद्यालय ने पीएम-यूएसएचए योजना के तहत गणित में कॅरिअर: युवा दिमाग के लिए एसटीईएम लर्निंग पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में आठ स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।
इनमें लवली एचएसएस डंसाल, इंटरनेशनल डीपीएस जम्मू, भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल नैनसू, ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्या पीठ उधमपुर, डीपीएस कटड़ा, एचएसएस पंथाल, सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लड़के कटड़ा और एपीएस नगरोटा शामिल रहे। इसका उद्देश्य युवा दिमागों को इस क्षेत्र में उपलब्ध एसटीईएम विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा और कॅरिअर के बारे में संवेदनशील बनाना था। भाग लेने वाले स्कूली छात्रों को एसएमवीडी विश्वविद्यालय का दौरा कराया गया जिसमें उन्होंने पुस्तकालय, इंजीनियरिंग कार्यशालाओं, सभागार, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं और विश्वविद्यालय के भीतर स्कूलों जैसी विभिन्न सुविधाओं के बारे में जाना।