फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता समारोह की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (नोडल अधिकारी) पवन कोतवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें निर्णय लिया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जो आईटीआई किश्तवाड़ से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर टीआरसी पर संपन्न होगी। समापन स्थल पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ने स्वास्थ्य, जलशक्ति, लोक निर्माण, सूचना, नगर परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व कार्यक्रमों के रूप में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में क्विज़, पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में 31 अक्तूबर को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन कुलेड चौक से नाका बेरवाड़ तक किया जाएगा। इसका आयोजन जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मार्च पास्ट एवं शपथ ग्रहण समारोह भी 31 अक्तूबर को पुलिस लाइन किश्तवाड़ में सुबह 10:30 बजे होगा।
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को बीपी, ब्लड शुगर एवं अन्य रोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए, जबकि ग्रामीण विकास विभाग को जिले के 75 अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया।
इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के अंतर्गत उपमंडल, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।
बैठक में एसडीएम मरवाह डॉ. मोहम्मद अशरफ, एसडीएम छत्रू नईम-उर-रहमान, सीईओ नगर परिषद किश्तवाड़ मिर्ज़ा मुमताज़ इक़बाल, डीआईओ डॉ. कुलदीप कुमार, तहसीलदार निर्भय शर्मा, डिप्टी एसपी मुख्यालय डॉ. इशान गुप्ता, एआरटीओ तसलीम वानी, डीएनओ आयुष डॉ. विक्रम सिंह जम्वाल, डिप्टी सीएमओ मसूद अहमद क़ाज़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें