फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडी खेल परिसर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। युवा सेवा एवं खेल विभाग रियासी ने श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) खेल परिसर कटड़ा में यूटी स्तरीय तीरंदाजी एएजी बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहायक सीईओ और एसएमवीडी खेल परिसर के निदेशक ध्रुव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और एसएमवीडी तीरंदाजी रेंज की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। कहा कि यहां प्रसिद्ध पैरा-तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और दोनों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर दानिश शर्मा, जयदीप कुमार, संजीव कुमार, ऋषभ दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें