कटड़ा। एसएमवीडीयू विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने कटड़ा रेलवे पुल से लेकर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय तक जाने वाली सड़क पर तारकोल डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, संबंधित पंचायतों के पूर्व सरपंच मंगल सिंह, लाल सिंह चौधरी, रणजीत सिंह, ब्रिज मोहन, सरदारी लाल दुबे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि यह सड़क दयनीय दशा में थी। स्थानीय जनता की मांग थी कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विश्वविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थी, अध्यापक और श्रद्धालु भी लाभान्वित होंगे।