फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली पर्व पर मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। हालांकि वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके चलते आधार शिविर कटड़ा में श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा और रोपवे केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाओं को लेकर फिलहाल किसी भी तरह का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। यह सभी सेवाएं श्रद्धालुओं को आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। बुधवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। सभी सेवाएं सुचारू रहीं।
वहीं, नगर के व्यापारी वर्ग का मानना है कि जल्द ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी और एक बार फिर बाजार श्रद्धालुओं से गुलजार होंगे। बीते 21 अक्तूबर को 16500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी तो वहीं 22 अक्तूबर शाम 4 बजे तक करीब 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें