फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजदूर दस्तकार यूनियन ने निकाली शोभायात्रा, भगवान विश्वकर्मा को पुष्प अर्पित किए

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को मजदूर दस्तकार जूनियर यूनियन की तरफ से एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में मजदूर दस्तकार और श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा एशिया अशोक चौक से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा मंदिर नताली तक पहुंची।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बलदेव राज शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित किए और मजदूर वर्ग की मेहनत और योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में दस्तकारों का योगदान सबसे अहम है, क्योंकि वही असली निर्माता हैं जो अपने कौशल से समाज को सशक्त बनाते हैं। विधायक ने घोषणा की कि डीएफ फंड से 20 लाख रुपये की राशि मजदूर दस्तकार यूनियन को प्रदान की जाएगी। इससे नताली स्थित विश्वकर्मा मंदिर में छत निर्माण का कार्य किया जा सकेगा। उनके इस निर्णय का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव और विश्वकर्मा की झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों को देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। इस मौके पर हास्य कलाकार सत्य ऋषि ने अपनी हास्य प्रस्तुति से लोगों को खूब गुदगुदाया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू प्रधान रतनलाल गुप्ता, एसपी विपिन चंदन, थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया, कटड़ा होटल संघ के प्रधान राकेश वजीर, पंच-सरपंच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें