फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने तारकोल का काम शुरू करवाया

विज्ञापन
कटड़ा में विधायक व अन्य लोग तारकोल का कार्य शुरू करवाते हु। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने कटड़ा के साथ लगती पंचायत पड़ो तथा आरली के मध्य करीब 1.65 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तारकोल डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंचायत पड़ो तथा आरली के मध्य यह महत्वपूर्ण मार्ग है इस मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य आगामी 5 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस प्रमुख मार्ग पर रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। मार्ग की बुरी दशा में होने के कारण लोगों को लगातार परेशानियां आ रही थीं। इसका संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस महत्वपूर्ण मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें