फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ईएसआई के लाभों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन, कटड़ा और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया। इसमें ईएसआईसी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रीय निदेशक विकास कुंडल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकास कुंडल ने ईएसआई निगम के अंतर्गत उपलब्ध अनेक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना एसपीआरईई 2025 सहित इसकी हालिया पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मुकदमेबाजी को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई ईएसआईसी एमनेस्टी योजना 2025 पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इस योजना के तहत लंबित मामलों को वापस लेने या निपटाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू से संपर्क करने का आग्रह किया।
इस दौरान व्यापारिक समुदाय को ईएसआईसी के तहत दी जाने वाली अनूठी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।ईएसआईसी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक जागरूकता और प्रचार के महत्व पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें