फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच बॉक्सिंग : रियासी के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी के 13 खिलाड़ियों ने 8वीं नेशनल फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 5 से 7 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-56, चंडीगढ़ में सवाते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में देशभर के 15 राज्यों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने विशेषकर जिला रियासी के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में पदक जीते। पलक्ष सन्मोत्रा ने स्वर्ण, वरनियम शर्मा, आदिश शर्मा, अरिज़ मुश्ताक और वीराज शर्मा ने रजत, अथर्व शर्मा, मननत, मोहित शर्मा, सुधांशु शर्मा, हर्षदीप, विशाल दुबे, अयूब हुसैन और हर्ष मेहरा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें