फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा खुलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

विज्ञापन
पालकी में सवार होकर भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद बुधवार को शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को यात्रा शुरू होने के बाद 20,213 श्रद्धालु माता के पवित्र दरबार के लिए रवाना हुए थे, वहीं वीरवार को शाम 5 बजे तक केवल लगभग 8,800 श्रद्धालुओं ने ही भवन की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को यात्रा शुरू होते ही उन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन के लिए प्रस्थान किया जो पिछले दो से तीन दिनों से कटड़ा में मौसम के सुधरने का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को हालांकि मौसम पूरी तरह साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, फिर भी नई पंजीकरण संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि यात्रा स्थगन के दौरान कई श्रद्धालु निराश होकर लौट गए थे, जिसके कारण अब यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारों के बाद एक बार फिर से यात्रा में रौनक लौट सकती है। श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू है। बैटरी कार मार्ग तथा घोड़ा-खच्चर ट्रैक दोनों पर सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिनों के लिए कटड़ा और भवन क्षेत्र में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है। स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम के अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें