फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा–रियासी मार्ग पर बुधवार को पुलिस चेक पोस्ट के समीप एक बार फिर से भारी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने लगा। इससे मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों को मौके पर ही रोक दिया गया और पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहने की अपील की। हालांकि बुधवार को दिनभर बारिश अपेक्षाकृत कम हुई, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ियों से भूस्खलन की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तुरंत मशीनरी को मौके पर भेजा गया और सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग रियासी, पौनी, शिवखोड़ी सहित कई ग्रामीण इलाकों को कटड़ा से जोड़ता है। इसके बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं और यात्रियों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही है और सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश जारी है। वहीं पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें