जम्मू। खराब मौसम को देखते हुए बीएसएफ कैंप पलौड़ा जम्मू में सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में 27 अगस्त को होने वाली कांस्टेबल भर्ती को स्थगित कर दिया गया है।
अब ये भर्ती आठ सितंबर को होगी। खराब मौसम के कारण भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। भर्ती में आने वाले उम्मीदवारों को सुबह चार बजे पलौड़ा स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। वहीं 28 अगस्त को आयोजित होने वाली भर्ती भी खराब मौसम और प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई। अब यह नौ सितंबर को होगी।