फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. प्रगति कुमार की अध्यक्षता में अपनी 38वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक आयोजित की। इसमें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से प्रमुख शैक्षणिक मुद्दों पर विचार-विमर्श और अनुमोदन किया। यह बैठक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से की गई। इसमें प्रो. माजिद जमील प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, प्रो. अंजू भसीन, डीन अकादमिक प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय और इंजीनियर अमरेंद्र कुमार निदेशक दक्षिण एशिया, विनोआ एब्रेसिव्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित सदस्यों ने ऑफलाइन मोड में भाग लिया, जबकि प्रो. संदीप संचेती उपाध्यक्ष अनुसंधान संबंध और शैक्षणिक राजदूत, एल्सेवियर इंडिया और श्री. प्रणवंत पार्टनर, डेलॉइट इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें यूजीसी और एनईपी 2020 दिशानिर्देशों के अनुरूप संशोधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संरचनाओं का अनुमोदन, एक सहकर्मी परामर्श कार्यक्रम पीयरलिंक-एसएमवीडीयू का शुभारंभ और प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सिफारिशें शामिल थीं। चर्चाओं में बीटेक (रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एमएससी डेटा साइंस और एमएससी केमिस्ट्री जैसे नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत, पाठ्यक्रम संशोधन, परीक्षा सुधार, शोध प्रोत्साहन और छात्र सहायता तंत्र को बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। परिषद ने एनईपी कार्यान्वयन और अंतःविषय शिक्षण, कौशल विकास और उद्योग सहयोग की पहलों की प्रगति की भी समीक्षा की। डीजीसीए द्वारा अनुमोदित रिमोट पायलट प्रशिक्षण संगठन और ड्रोन लैब की स्थापना के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें