फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खंभे पर काम करते समय गिरा कर्मी, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से महज 2 मिनट की दूरी पर हाईवे निर्माण कार्य के दौरान सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 19 वर्षीय युवक नरेश सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी संगलदान, सुम्बर, जिला रामबन की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरेश सिंह एक खंभे पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक असंतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल नरेश को समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका, क्योंकि मौके पर कोई फर्स्ट एड की गाड़ी या मेडिकल टीम मौजूद नहीं थी। हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में गहरी नाराजगी देखी गई।
उन्होंने निर्माण कंपनी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए। मजदूरों का कहना है कि इतने बड़े निर्माण स्थल पर कोई भी सुरक्षा अधिकारी या मेडिकल व्यवस्था नहीं थी, जो सीधे-सीधे मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें