फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मंगलवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने कई तरह की परेशानियां खड़ी कर दी हैं। कटड़ा-रियासी मार्ग पर बालनी चेक पोस्ट के पास भूस्खलन के कारण करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाया गया और मार्ग को बहाल किया गया।
विज्ञापन

वहीं, कटड़ा-उधमपुर मार्ग के साथ ही कटड़ा-जम्मू मार्ग के कुछ स्थानों पर भी आंशिक भूस्खलन हुआ। इससे यातायात प्रभावित रहा। कटड़ा पहुंचने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि समय पर प्रशासन की तरफ से मलबा हटाने के बाद सभी मार्ग सुचारू कर दिए गए।
इसके अलावा कटड़ा-रियासी मार्ग पर बालनी चेक पोस्ट के पास हुए भूस्खलन के कारण खंभों के साथ तारों को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते कटड़ा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि बिजली के कर्मचारी खंभों की मरम्मत के साथ ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुटे रहे। देर शाम खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें