फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं लेकिन धर्मनगरी के मुख्य प्रवेश द्वार पर मुख्य बस स्टैंड की हालत इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कई श्रद्धालुओं ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं धार्मिक स्थलों पर ऐसी लापरवाही समझ से परे है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। कुछ दिनों के लिए सफाई की जाती है और फिर वही हालात हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें