फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक पवन कुमार गुप्ता ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के डाक बंगला में विधायक पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसका उद्देश्य ग्रामीण अभियांत्रिकी विंग (आरईडब्ल्यू) के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य की परियोजनाओं की रणनीति बनाने पर विचार विमर्श करना था।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ उधमपुर, बीडीओ पंचैरी, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) आरईडब्ल्यू, सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) आरईडब्ल्यू, जूनियर इंजीनियर (जेई) और तकनीकी सहायक (टीए) ने भाग लिया। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, जन सुविधाओं के विस्तार और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया। विधायक पवन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें