फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नव पदोन्नत हेड और सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबलों को रैंक सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी आमोद नागपुरे ने एडिशनल एसपी संदीप भट्ट के साथ मिलकर जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस उधमपुर के 5 नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों और 7 सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबलों को रैंक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कांस्टेबल से सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों में 7 कर्मी शामिल हैं, जबकि 5 अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल के पद से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया। पिपिंग समारोह में जिला पुलिस उधमपुर के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिवारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण और व्यावसायिकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें