फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिला अध्यापिकाएं हुईं जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-डालसर मार्ग पर एक सड़क हादसे में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठी दो महिला अध्यापिकाएं गंभीर रूप से जख्मी हुईं। दोनों घायलों की पहचान निशा शर्मा (35) पत्नी अशोक कुमार निवासी घोरड़ी, रीता शर्मा (37) पत्नी शशिकांत निवासी प्रोवा जगीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दोनों महिला अध्यापिकाएं ई रिक्शा पर सवार होकर रामनगर से सुला गांव में सरकारी मिडिल स्कूल भारी में जा रही थीं। रास्ते में वार्ड नंबर आठ में पड़ते गुरलांग मार्ग पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ई रिक्शा पर सवार दोनों महिला अध्यापिकाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, लेकिन चालक बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करवाने के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर भेज दिया गया। इस संबंध में रामनगर पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें