फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना दस्तावेज रेत ले जा रहा टिप्पर जब्त, 12,024 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। अवैध खनन और खनिज सामग्री की अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए जारी अभियान के तहत डोडा पुलिस ने बिना आवश्यक दस्तावेजों के रेत ले जा रहे एक टिप्पर को जब्त किया है। इस मामले में 12,024 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलिस पोस्ट भाला के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टिप्पर को रोककर जांच की। टिप्पर को करण देव मनहास निवासी नालठी, भद्रवाह चला रहा था। जांच के दौरान वाहन में रेत का परिवहन किया जा रहा था, लेकिन चालक के पास आवश्यक फॉर्म-सी/ई-चालान और धूल से बचाव के लिए निर्धारित कवर नहीं पाया गया। नियमों का उल्लंघन सामने आने पर पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) डोडा को सूचित किया। इसके बाद संबंधित उल्लंघन के लिए 12,024 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें