फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्सर में सरकारी दवाइयां खुले में फेंके जाने के मामले की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के अस्सर क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के पास बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां खुले में फेंके जाने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मरीजों को मुफ्त उपचार के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली इन दवाइयों के इस तरह खुले में पड़े मिलने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और दवाइयों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अस्सार के नजदीक कथित तौर पर बड़ी मात्रा में सरकारी आपूर्ति वाली दवाइयां खुले में फेंकी हुई पाई गईं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सवाल उठाया कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयां आखिर इस तरह लावारिस हालत में कैसे पहुंच गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डोडा डॉ. विनोद शर्मा ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह मामला स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में आया है। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जांच में पुलिस विभाग की सहायता भी ली जा सकती है। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जांच में यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अस्सार, तहसीलदार अस्सर तथा जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाने, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी दवाइयों के भंडारण, वितरण और उपयोग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी खजाने से खरीदी गई दवाइयां जनता की अमानत हैं और उनका सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें