डोडा। जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा पुलिस ने टांटा-बटोगरा मार्ग पर कथित ओवरलोडिंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में एक ईको वाहन को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें ईको वाहन को टांटा से बटोगरा की ओर जाते समय ओवरलोडिंग और लापरवाही से चलाते हुए दिखाया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पोस्ट कहारा के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को जब्त कर लिया। यह पुलिस पोस्ट थाना गंदोह के अधिकार क्षेत्र में आती है।