फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिडिल स्कूल जुगासर में विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहद खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के भलेसा शिक्षा जोन के अंतर्गत मिडिल स्कूल जगासर में विद्यार्थियों के खराब शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्यालय में पढ़ाई के स्तर और विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं में कमी सामने आने के बाद जोनल एजुकेशन ऑफिसर भलेसा ने स्कूल के समस्त शिक्षण कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जारी नोटिस के अनुसार डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर डोडा की तरफ से मिडिल स्कूल जुगासर का आधिकारिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों का समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन बेहद असंतोषजनक पाया गया।
नोटिस में उल्लेख किया गया है कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं के स्तर के अनुसार ठीक से पढ़ने और लिखने में सक्षम नहीं पाए गए। इतना ही नहीं, विद्यार्थी बुनियादी सवालों के उचित जवाब देने में भी असमर्थ थे और उनमें आवश्यक शैक्षणिक एवं सीखने की बुनियादी दक्षताओं की कमी देखी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षाओं में शिक्षक-विद्यार्थी संवाद और पढ़ाने-सिखाने की प्रक्रिया भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस स्थिति पर चिंता जताते हुए नोटिस में शिक्षण की गुणवत्ता, शैक्षणिक निगरानी, कक्षा में विद्यार्थियों की सहभागिता और शिक्षकों की पेशेवर जिम्मेदारियों के निर्वहन पर सवाल उठाए गए हैं।
जेडईओ भलेसा ने स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और विद्यार्थियों के खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारणों के साथ-साथ अपेक्षित लर्निंग आउटकम हासिल नहीं होने पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब मिलने और शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित होने तक नवंबर 2026 से आगे का वेतन रोककर रखा जाएगा। इस कार्रवाई को सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की जवाबदेही और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस सहायता कक्ष सुजानपुर के समीप स्थापित ब्रह्मा मूर्ति पर जमी धूल व उखड़ा पेंट। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें