फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डोडा पुलिस ने शुक्रवार को सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल, बुन डोडा में मेडिकल एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी मुख्यालय डोडा कृष्ण शर्मा की ओर से आयुष्मान के मेडिकल प्रतिनिधि के सहयोग से किया गया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय डोडा ने बच्चों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर छात्र अपने अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह लें।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल प्रतिनिधि ने नशे के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए समय रहते इसके दुष्परिणामों की पहचान और उचित चिकित्सकीय सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला।शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता, आपसी संवाद और समय पर सही मार्गदर्शन के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाया जा सकता है। डोडा पुलिस ने दोहराया कि शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और सामुदायिक कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें