डोडा। जिला पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेडलानी नाके पर 26 मवेशियों से भरे एक कैंटर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मवेशियों को कथित तौर पर क्रूर परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर सभी मवेशियों को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ पुलिस थाना डोडा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पुलिस पोस्ट खेलानी के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नाका जांच कर रही थी। इसी दौरान कश्मीर की ओर जा रहे एक कैंटर को जांच के लिए रोका गया। जांच किए जाने पर उसमें 26 मवेशी लदे हुए पाए गए। पुलिस ने वाहन समेत मवेशियों को जब्त कर लिया। कैंटर चालक की पहचान शबीर अहमद निवासी रामबन के रूप में हुई है। मामले में पुलिस थाना डोडा में एफआईआर दर्ज की गई है।