फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खलेनी में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई, पांच चालान काटे, दो के लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर विशेष पाल महाजन के विशेष दिशा-निर्देशों पर आरटीओ डोडा कुलदीप कुमार की टीम ने बीती देर रात डोडा जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 244 पर खलेनी में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर पांच चालान काटे गए, जबकि दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरटीओ डोडा ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि डोडा जिले को अक्सर सड़क हादसों के लिए बदनाम किया जाता है, लेकिन सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चालकों को खुद भी सतर्क रहना होगा और दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि शराब पीकर या किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं। ऐसा करना न केवल उनकी अपनी जिंदगी, बल्कि उनके परिवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आरटीओ ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और नशे से दूर रहने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और बहुमूल्य जिंदगियों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें