डोडा। जिले के बाग बरशाला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 54 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबू राम पुत्र मुंशी राम निवासी दुग्गा, तहसील द्रबशल्ला, जिला किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शव भेड़ पालन केंद्र के पास बाग बरशल्ला क्षेत्र में मिला जो तहसील ठाठरी के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार शव की मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के तहत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।