फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहीद नायक बलबीर सिंह जमवाल की प्रतिमा के आसपास चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद सैनिकों की याद में स्थापित प्रतिमाओं और स्मारकों के उचित रखरखाव को लेकर पूर्व सैनिकों ने चिंता जताई है। सोमवार को देविका में शहीद सैनिक नायक बलबीर सिंह जम्वाल की प्रतिमा के आसपास पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिमा के आसपास फैली घास और गंदगी को साफ किया गया। साथ ही प्रतिमा पर दिखाई दे रहे खरोंच के निशानों को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल सोमराज शर्मा ने कहा कि शहीद सैनिक देश के हर नागरिक के लिए सम्मान का प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी प्रतिमाओं और स्मारकों की साफ-सफाई और उचित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के आसपास काफी समय से घास और गंदगी फैली हुई थी, जबकि प्रतिमा पर भी कई जगह खरोंच के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं और स्मारकों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय की जाए तथा इनकी नियमित सफाई और देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों की बदहाली किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कर्नल शर्मा ने सफाई अभियान की शुरुआत करने के लिए जेपीएससी के प्रधान बलबीर सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें